बड़ी सादड़ी: बड़ीसादड़ी में रेलवे ट्रैक में जिंक अपशिष्ट डालने का आरोप, संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
बड़ीसादड़ी। जिंक अपशिष्ट डंपिंग के विरोध में प्रदर्शन जारी है। जहर मुक्त बड़ीसादड़ी संघर्ष समिति ने सोमवार शाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर रेलवे ट्रैक निर्माण में जिंक मलबा डालने का आरोप लगाया। समिति ने कहा कि अपशिष्ट को निर्माण सामग्री के रूप में छिपाया गया, जिससे कृषि भूमि, जन स्वास्थ्य को नुकसान है।