पिंड्रा: राहगीरों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त जितेंद्र राजभर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य वांछित जितेंद्र राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 अगस्त को हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त गिरोह बनाकर घटना को अंजाम देते और लूट के पैसों को आपस में बांट लेते थे।