भीलवाड़ा: लम्पिया खनन विवाद: ग्रामीणों और श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कुछ स्थानीय लोगों पर 'जबरन वसूली' का आरोप लगाया #jansamasya
जिले के लम्पिया खनन क्षेत्र में चल रहा वैधानिक खनन और ब्लास्टिंग कार्य एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। मंगलवार को ग्राम जालिया के निवासियों, श्रमिकों और उपठेकेदारों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कुछ स्थानीय रसूखदारों पर सुनियोजित तरीके से वैध खनन कार्य को रुकवाने और अवैध वसूली करने का लगाया आरोप