भीलवाड़ा: खटवाड़ा गांव में गौशाला चंदा विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पुलिसकर्मियों पर दबाव और मारपीट का लगाया आरोप
खटवाड़ा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस थाना बीगोद के थानाधिकारी जय सुल्तान और दो कास्टेबल्स दिनेश मीणा तथा भुपेन्द्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामवासियों का आरोप है कि पुलिसकर्मी बजरी माफियाओं का पक्ष लेते हुए उन्हें डराने-धमकाने और मारपीट करने में संलिप्त हैं।