भीलवाड़ा: अवैध हथकड़ शराब पर आबकारी विभाग का कहर, एक आरोपी दबोचा, 2400 लीटर वॉश नष्ट, 55 लीटर शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त
भीलवाड़ा। आबकारी प्रहराधिकारी धोलाराम विश्नोई के नेतृत्व में सीआई मुकेश वैष्णव एवं जाब्ते ने योजनाबद्ध तरीके से कुंवाड़ा खान क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कुंवाड़ा खान निवासी रामधन सांसी को अवैध हथकड़ शराब के परिवहन में लिप्त पाए जाने पर मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 55 लीटर अवैध शराब तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की।