विदिशा नगर: आज बेतवा नदी के रामघाट पर एक व्यक्ति डूबा, होमगार्ड सैनिक ने सुरक्षित बचाया
बेतवा नदी के रामघाट पर आज दोपहर में बजरिया निवासी गोपाल जाटव का अचानक सीढ़ीओ से पैर फिसलने के कारण वह नदी में जा गिरे। एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडेंट रश्मि दुबे ने बताया कि घटना दोपहर की है जब बजरिया निवासी गोपाल जाटव रामघाट पर पहुंचे थे।जहां पर एसडीआरएफ और होमगार्ड के गोताखोर पहले से तैनात हैं।जैसे ही व्यक्ति नदी में गिरा और बचाने की मांग की गई तुरंत बचा लिया