विदिशा नगर: रविवार दोपहर को भोपाल ग्रामीण IG अभय सिह ने विदिशा के विर्सजन स्थल जानकी कुंड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
रविवार दोपहर को भोपाल ग्रामीण रेंज के आईजी अभय सिंह विदिशा स्थित विसर्जन स्थल जानकी कुंड पहुंचे। जहां उन्होंने विसर्जन की प्रक्रिया और वहां किए गए सुरक्षा के इंतजामों को बारीकी से देखा। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा के सभी कार्य सावधानी से करने और सोशल मीडिया पर भी त्योहार के मौके पर नजर रखने के संबंध में निर्देशित किया है।