विदिशा नगर: एक दिन पहले डोल ग्यारस के मौके पर बेतवा नदी में विसर्जित की गई छोटी बड़ी प्रतिमा नदी किनारे हो रही अपमानित
पुलिस प्रशासन और पर्यावरण से जुड़े लोगों की अपील को आम जनता ने दरकिनार करते हुए डोल ग्यारस के मौके पर बड़ी संख्या में घरों में स्थापित किए गए भगवान गणेश की प्रतिमाओं को बेतवा नदी में विसर्जित करने की प्रक्रिया की थी। अधिकांश प्रतिमा किनारे पर लावारिस हालत में पड़ी है। कई प्रतिमाएं कुछ गली और कुछ अधगली हालत में है। जिससे उनका अपमान ही हो रहा है।