विदिशा नगर: सेवा भारती द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
सेवा भारती द्वारा पिछले 2 सालों से शहर के गरीब और सेवा बस्ती में पहुंचकर विभिन्न कार्य किया जा रहे हैं। वहां के बच्चों को शैक्षणिक स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ अन्य कई कार्य भी इस दौरान किए जा रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहे कार्यों को लेकर आज अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।