कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहल्ला रेल मंडी निवासी एक आरोपी को अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 17, 2024 बुधवार को कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से 120 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवा निवासी मोहल्ला रेल मंडी कस्बा कांधला बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।