कैराना: शादी से पहले युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, कैराना कोतवाली में चार लोगों पर केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 17, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने केस दर्ज कराया है। बताया है कि उसकी बहन की शादी की तिथि 2 अगस्त निर्धारित की हुई है। आरोप है कि चार लोग उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। उसकी बहन घर से आभूषण व दो लाख रुपए की नकदी भी ले गई है। मामले में पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।