कैराना: भूरा गांव में विद्युत टीम के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामले में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 16, 2024 गांव भूरा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टेक्नीशियन अनीस टीम के साथ गांव में ही अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान आबिद के घर पर केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी पाई गई। टीम ने कार्रवाई की कोशिश की, तो आरोपी ने टीम पर लाठी—डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। टीम ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।