हरलाखी: सिसौनी गांव की महिला ने धोखाधड़ी कर पति के खाते से निकाले ₹18 लाख, हरलाखी थाने में केस दर्ज
साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव से एक महिला द्वारा धोखाधड़ी कर अपने ही पति के खाते से 18 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोर्ट परिवाद के आधार पर हरलाखी थाने में केस दर्ज की गई है। बिस्फी थाना के गोढ़नियां गांव निवासी पति प्रकाश चंद्र दास ने सिसौनी गांव की आरोपी पत्नी नेहा कुमारी सहित अन्य को आरोपी बनाया।