हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाकर 378 लीटर शराब व एक बाइक किया जब्त
हरलाखी थाना पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाकर 378 लीटर शराब व एक बाइक जब्त की है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात बाइक मालिक के उपर प्राथमिकी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस ने जल्द हि अज्ञात बाइक चालक को गिरफ्तार कर शराब धंधेबाज को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल करेगा।