हरलाखी: गंगौर में बिजली चोरी से जलाने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ हरलाखी थाने में केस दर्ज
मधुबनी जिला के हरलाखी थाना के गंगौर गांव में चोरी से बिजली जलाने के आरोप में तीन लोगो के उपर हरलाखी थाना में केस दर्ज की गयी है। बिजली जेई सुनील कुमार के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने जेई के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दिया गया है।