हरलाखी: बिशौल गांव का 30 वर्षीय युवक पिछले 10 दिनों से घर से लापता, पिता ने पुलिस को दिया आवेदन
हरलाखी थाना क्षेत्र के बिशौल गांव का 30 वर्षीय युवक संजीव कुमार मंडल पिछले 10 दिनों से लापता है। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह बिशौल गांव के वॉर्ड नंबर-2 के निवासी रामदेव मंडल का पुत्र है। इस संबंध में पिता ने हरलाखी थाना पुलिस को आवेदन देकर लापता युवक को बरामद करने की गुहार लगाई है।