जमुई: महिला सिपाही के चक्कर में UP के सतीश ने गंवाई जान, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप, टाउन थाना की पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 खैरमा में फंदे से झूलकर उत्तर प्रदेश के सतीश कुमार गुप्ता की आत्महत्या करने मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजन के पहुंचते ही घटना के पीछे के कारण का खुलासा हो चुका है। मृतक द्वारा छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में एक महिला सिपाही का जिक्र होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे सुसाइड नोट सामने आया है।