समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में संचालित गतिविधियों एवं विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई। जिले के 3,360 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुल 4,48,531 गतिविधियां दर्ज की गईं। जिला पदाधिकारी ने कुपोषण मुक्त बेगूसराय के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा कम प्रगति वाले प्रखंडों में सुधार लाने का निर्देश दिया।
बैठक में गंभीर कुपोषित बच्चे के सफल उपचार की प्रेरक कहानी साझा की गई। साथ ही, आंगनवाड़ी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार, बच्चों की नियमित वृद्धि निगरानी एवं पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा जिला पदाधिकारी ने तीन पोषण रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस श्रीमती रश्मि कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
Social Welfare Department, GoB
#begusarai
#cmsamrat