🚨 मध्य विद्यालय रामदिरी में बच्चों की सुरक्षा पर खतरा!
मटिहानी प्रखंड के मध्य विद्यालय रामदिरी परिसर में अब भी दर्जनों पशु बंधे हुए हैं। गांव और डेरों से पानी निकलने के बावजूद विद्यालय परिसर खाली नहीं हुआ है। गेट के पास बड़े-बड़े सींग वाली गाय भी बंधी है, जबकि यहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे पढ़ने आते हैं।
⚠️ सवाल यह है कि आखिर विद्यालय परिसर कब खाली होगा? समय रहते पशुओं को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
#Matihani #Begusarai #SchoolSafety #रामदिरी
Begusarai, Begusarai | Oct 9, 2026