Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

मंडला: 👆👇🏻झांसा देकर निकाल लिया लोन,आरोपी महिला जेवरात के साथ पुलिस की गिरफ्त में,,,#mppolice #Mandla #niwas #मंडला

Mandla, Mandla | Sep 19, 2025

MORE NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाबार्ड एवं प्रदान संस्था की संयुक्त पहल पर विकासखंड निवास के थानमगाँव वाटरशेड क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार करना रहा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
 कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देवव्रत पाल, वित्तीय साक्षरता अधिकारी श्री कृष्ण कुमार अवस्थी, प्रदान संस्था के श्री अनुरुद्ध शास्त्री, कृषि विकास अधिकारी श्री पंकज धुर्वे, आजीविका मिशन की सुश्री वंदना पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, वाटरशेड विकास समिति के सदस्य, महिला समूह के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए सामुदायिक स्तर पर वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
 इस अवसर पर ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया तथा बायोचार इकाई, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होती है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
#WorldEnvironmentDay

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाबार्ड एवं प्रदान संस्था की संयुक्त पहल पर विकासखंड निवास के थानमगाँव वाटरशेड क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार करना रहा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देवव्रत पाल, वित्तीय साक्षरता अधिकारी श्री कृष्ण कुमार अवस्थी, प्रदान संस्था के श्री अनुरुद्ध शास्त्री, कृषि विकास अधिकारी श्री पंकज धुर्वे, आजीविका मिशन की सुश्री वंदना पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, वाटरशेड विकास समिति के सदस्य, महिला समूह के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए सामुदायिक स्तर पर वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया तथा बायोचार इकाई, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होती है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #WorldEnvironmentDay

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया निरीक्षण

जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

 मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में सुपर मार्केट के पीछे उदय चौक के पास बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती उईके ने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए काम की गति तेज करने पर जोर दिया।
 निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग की समय पर उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करते हुए समय-सीमा के भीतर इसे पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए खाई के माध्यम से पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न आए। साथ ही खाई से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Urban Development & Housing MP 
Sampatiya Uikey

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया निरीक्षण जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में सुपर मार्केट के पीछे उदय चौक के पास बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती उईके ने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए काम की गति तेज करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग की समय पर उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करते हुए समय-सीमा के भीतर इसे पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए खाई के माध्यम से पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न आए। साथ ही खाई से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Urban Development & Housing MP Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ नर्मदा घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, मंडला द्वारा माँ नर्मदा घाट में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। प्रातः 7ः30 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान में संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
 कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, पर्यावरण विशेषज्ञ श्री राजेश क्षत्रिय तथा श्री दिवाकर द्विवेदी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने नर्मदा घाट की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा जल स्त्रोतों के संवर्धन एवं स्वच्छ परिवेश बनाए रखने का संकल्प लिया।
 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जल संकट जैसी चुनौतियाँ मानव जीवन के सामने गंभीर खतरे के रूप में खड़ी हैं। यदि समय रहते इनके समाधान के लिए प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 
 पर्यावरण विशेषज्ञ श्री राजेश क्षत्रिय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। 
 जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति और जल स्त्रोतों का संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। ऐसे अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव भी विकसित करते हैं। 
 कार्यक्रम में श्री युगल प्रकाश द्विवेदी, श्रीमती शमशाद बेगम, श्रीमती श्रद्धा चौबे, श्रीमती नगमा बेगम, श्री गणेश, श्री विवेक कुमार, श्री राकेश सिंधिया, श्री रामकृष्ण धुर्वे, श्री प्रमोद परमार, श्री देवेंद्र केरिया एवं सोहन सोनी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ नर्मदा घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, मंडला द्वारा माँ नर्मदा घाट में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। प्रातः 7ः30 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान में संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, पर्यावरण विशेषज्ञ श्री राजेश क्षत्रिय तथा श्री दिवाकर द्विवेदी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने नर्मदा घाट की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा जल स्त्रोतों के संवर्धन एवं स्वच्छ परिवेश बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जल संकट जैसी चुनौतियाँ मानव जीवन के सामने गंभीर खतरे के रूप में खड़ी हैं। यदि समय रहते इनके समाधान के लिए प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पर्यावरण विशेषज्ञ श्री राजेश क्षत्रिय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति और जल स्त्रोतों का संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। ऐसे अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में श्री युगल प्रकाश द्विवेदी, श्रीमती शमशाद बेगम, श्रीमती श्रद्धा चौबे, श्रीमती नगमा बेगम, श्री गणेश, श्री विवेक कुमार, श्री राकेश सिंधिया, श्री रामकृष्ण धुर्वे, श्री प्रमोद परमार, श्री देवेंद्र केरिया एवं सोहन सोनी उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-  पीएचई मंत्री

 विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती सम्पतिया उइके ने केंद्रीय बैंक परिसर में पौधारोपण किया। यह पौधारोपण राज्यव्यापी हरित सहकार अभियान, एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

भावी पीढ़ी के प्रति हमारी जिम्मेदारी

 पौधारोपण के पश्चात नागरिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी और अनमोल उपहार है। पेड़ न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में भी महती भूमिका निभाते हैं।

नागरिकों से पौधों की देखभाल की अपील

 मंत्री श्रीमती उइके ने जिले के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इस महाभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाए, बल्कि उनके बड़े होने तक एक माँ की तरह उनकी पूरी देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करे।
 कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सीईओ सहकारिता सुश्री साक्षी पंद्राम, श्री एनके कोरी, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा, विभागीय अधिकारी, बैंक प्रबंधन के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Sampatiya Uikey 
#WorldEnvironmentDay

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी- पीएचई मंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती सम्पतिया उइके ने केंद्रीय बैंक परिसर में पौधारोपण किया। यह पौधारोपण राज्यव्यापी हरित सहकार अभियान, एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। भावी पीढ़ी के प्रति हमारी जिम्मेदारी पौधारोपण के पश्चात नागरिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी और अनमोल उपहार है। पेड़ न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में भी महती भूमिका निभाते हैं। नागरिकों से पौधों की देखभाल की अपील मंत्री श्रीमती उइके ने जिले के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इस महाभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक नागरिक न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाए, बल्कि उनके बड़े होने तक एक माँ की तरह उनकी पूरी देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सीईओ सहकारिता सुश्री साक्षी पंद्राम, श्री एनके कोरी, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा, विभागीय अधिकारी, बैंक प्रबंधन के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey #WorldEnvironmentDay

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

गौर नदी संरक्षण के लिए उद्गम से संगम यात्रा का द्वितीय दिवस संपन्न

 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित गौर नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित उद्गम से संगम यात्रा का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यात्रा का उद्देश्य नर्मदा की सहायक गौर नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
 द्वितीय दिवस में विकासखंड निवास के सेक्टर-3 अंतर्गत ग्राम भटगांव से यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा दल ने भारद्वारा, कटंगसिवनी, पाडरपानी सहित गौर नदी के तटवर्ती ग्रामों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान नदी की वर्तमान स्थिति, जल उपलब्धता, जल स्त्रोतों के संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की गई।
 यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत थानमगांव के पोषक ग्राम रेडम में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि नदियों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता और सामुदायिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है।
 कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं खंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। चौपाल में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनसेवा मित्रों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा जल संरक्षण एवं नदी संवर्धन के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया गया।
 आयोजकों ने बताया कि “उद्गम से संगम यात्रा” के माध्यम से गौर नदी के उद्गम से लेकर संगम तक के क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर स्थानीय समुदाय को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे भविष्य में नदी संरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

गौर नदी संरक्षण के लिए उद्गम से संगम यात्रा का द्वितीय दिवस संपन्न मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित गौर नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित उद्गम से संगम यात्रा का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यात्रा का उद्देश्य नर्मदा की सहायक गौर नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। द्वितीय दिवस में विकासखंड निवास के सेक्टर-3 अंतर्गत ग्राम भटगांव से यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा दल ने भारद्वारा, कटंगसिवनी, पाडरपानी सहित गौर नदी के तटवर्ती ग्रामों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान नदी की वर्तमान स्थिति, जल उपलब्धता, जल स्त्रोतों के संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की गई। यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत थानमगांव के पोषक ग्राम रेडम में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जल संरक्षण, नदी पुनर्जीवन और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि नदियों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता और सामुदायिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं खंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। चौपाल में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनसेवा मित्रों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा जल संरक्षण एवं नदी संवर्धन के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया गया। आयोजकों ने बताया कि “उद्गम से संगम यात्रा” के माध्यम से गौर नदी के उद्गम से लेकर संगम तक के क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर स्थानीय समुदाय को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे भविष्य में नदी संरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

मंडला: 👆👇🏻झांसा देकर निकाल लिया लोन,आरोपी महिला जेवरात के साथ पुलिस की गिरफ्त में,,,#mppolice #Mandla #niwas #मंडला - Mandla News