शाजापुर: मक्सी थाना पुलिस ने पुराने एबी रोड से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा
मक्सी थाना पुलिस ने पुराने एबी रोड से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर अवैध शराब जब्त की। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मक्सी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पुराने एबी रोड से राजेश सिंह को अवैध शराब के साथ पकड़कर शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।