हजारीबाग के इचाक और बरकट्ठा प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में शनिवार शाम 4 बजे जंगली हाथियों का झुंड देखा गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों से छेड़छाड़ न करें और यदि कोई हाथी गांव में दिखे तो तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।