हज़ारीबाग: कुम्हार टोली में आरएसएस का प्रथम वर्ष प्रशिक्षण शिविर संपन्न, राष्ट्र व संस्कृति रक्षा का संकल्प दोहराया गया
हजारीबाग के कुम्हार टोली में आरएसएस का 15 दिवसीय प्रथम वर्ष प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। समापन पर आचार्य परिपूर्णानंद, कुलपति शशिभूषण शर्मा और विनेश प्रसाद ने संघ के उद्देश्य व हिन्दू संस्कृति की मजबूती पर विचार रखे।