हज़ारीबाग: हजारीबाग में जय हिंद सैनिक सम्मान समारोह, 100 से अधिक पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
हजारीबाग के शहीद स्मारक में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह द्वारा आयोजित “जय हिंद सैनिक सम्मान समारोह” में 100 से अधिक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर में शहीदों की याद और सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देना था। इस पहल से पूर्व सैनिकों में उत्साह और युवाओं को प्रेरणा मिली।