पटना ग्रामीण: मंसूरगंज के पास गोदाम से ड्राई फ्रूट चोरी, चार अभियुक्त गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज के पास स्थित एक गोदाम से 16 दिसंबर को भारी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स की चोरी हुई थी। इस मामले में SDPO पटना सिटी-2 गौरव कुमार ने बुधवार शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से चोरी किए गए ड्राई फ्रूट्स को भी बरामद कर लिया गया है।