पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बुधवार को शास्त्रीनगर थाने में एक महिला ने व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। साथ ही नशे में मारपीट का भी आरोप है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को शाम 6:00 बजे सचिवालय एसडीपीओ साकेत कुमार ने इसकी जानकारी दी है।