डुमरा: एसपी ने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, थाना स्तर पर लंबित मामलों सहित कई मामलों को लेकर लोगों ने अपनी शिकायतें रखी।