लालगंज: कटरा जलेशरगंज गांव में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान अधेड़ की हुई मौत
लालगंज कोतवाली के कटरा जलेशरगंज निवासी राजकुमार 42 पुत्र राम सुन्दर ने रविवार की सुबह घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर दशा में चिकित्सकों ने उसे जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गयी। मौत की सूचना घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच ग