🚨 बड़ी खबर: बलिया में मंदिर डकैती का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार! 🚨
बलिया की थाना रसड़ा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मंदिर में चोरी और पुजारी को बंधक बनाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।
रात में चेकिंग के दौरान बिना नंबर की इनोवा कार रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश (जिशान आलम व चंद्रशेखर) गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है (सभी निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार)।
प्रमुख बरामदगी: 🔹 मंदिर से लूटी गई और गलाकर रखी गई 300 ग्राम चांदी (शिवलिंग का नाग, छतरी व राधा-कृष्ण का मुकुट) 🔹 02 नाजायज तमंचे (.315 बोर), खोखा व जिंदा कारतूस 🔹 लोहे की रॉड, पिलास, पेचकस व टेप
अभियुक्तों ने लखनेश्वर डीह शिव मंदिर (बलिया) और पंच मंदिर (गाजीपुर) में चोरी/लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#BalliaPolice #UPPolice #Encounter #PoliceAction #CrimeNews #Ballia News Update