पटियाली: पटियाली में धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की बारात, तीन दर्जन से अधिक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
पटियाली। नगर में गुरुवार रात प्रभु श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। रंगजी महाराज मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का उद्घाटन एडवोकेट विपिन पांडे ने आरती उतारकर और फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य और त्याग की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा में तीन दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।