लालगंज: लालगंज में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत सहायकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
आजमगढ़ जनपद के लालगंज विकास खंड सभागार में ग्राम विकास अधिकारियों व पंचायत सहायकों ने योग प्रशिक्षण लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा ।