भदोही: भदोही कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भदोही कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर गाली गलौज करते हुए प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को रजपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया और विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।