भदोही: भदोही : रजपुरा में इस्कान द्वारा धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
भदोही शहर के राजपुरा फेस 3 में रविवार को इस्कान द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महामहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भगवान कृष्ण की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर इस्कान के संतों और साधकों ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का सुंदर वर्णन किया।