भदोही: भदोही : अवैध कसाई टोले में पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया मांस
भदोही नगर के कसाई टोला मोहल्ले में रविवार को पुलिस टीम ने दबिश दी। मोहल्ले में अवैध रूप से पशु को काटे जाने और मांस बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कई मांस विक्रेता दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। टीम ने दबिश के दौरान सात जानवरों के साथ पांच कुंतल मांस बरामद किया। पुलिस टीम की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।