भदोही: भदोही : ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भदोही-जंघई रेल मार्ग के कोतवाली क्षेत्र के सालिमपुर गांव के पास सोमवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आकर 44 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरिस के शिवकुमार गौतम के रुप में हुई है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया और लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचें।