भदोही: भदोही : गजिया में रेलवे लाइन के पास मिला खून से लतपथ युवक का शव
भदोही कोतवाली क्षेत्र के गजिया में रेलवे लाइन के पास खून से लतपथ एक युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त लाजिब हुसैन निवासी नूरे इस्लाम पुर के तौर पर हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का दावा है की युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया की उनका पड़ोसियों से विवाद है इसलिए उन्हें पुलिस जांच का इंतजार है।