भदोही: भदोही : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले के सभी गौ आश्रय स्थलो पर हुई गौमाता की पूजा, खिलाया गया हरा चारा और केला
भदोही में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद के समस्त गो-आश्रय स्थलों पर गो-पूजन और गोपालन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी विशाल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में गो-माता की पूजा की गई और गोवंशों को गुड़, चना, हरा चारा और केला खिलाया गया।