बालाघाट: कालीपुरली चौक पर भारत माता प्रतिमा के रंग बदलने पर नगर पालिका में सियासत तेज, कहा- भारत माता का अपमान किया जा रहा है
नगर के काली पुतली चौक स्थित सुभाष चौपाटी पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा के बार-बार रंग बदले जाने को लेकर नगर पालिका की सियासत गरमा गई है। 6 अक्टूबर 2025 को तिरंगे के रंगों में स्थापित की गई प्रतिमा को करीब सात माह बाद गोल्डन रंग दिया गया था, जबकि अब प्रतिमा और उसके शेरों पर कॉपर कलर किया जा रहा है। सत्तापक्ष के पार्षद सुधीर चिले ने 29 जून की दोपहर 3 बजे इस