फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की जीरो पॉइंट से बमरौली कटारा पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ दबोचा
Fatehabad, Agra | Nov 30, 2025 बमरौली कटारा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष हरीश शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसके पास अवैध पिस्तौल होने की जानकारी है।