कोईलवर: कोईलवर सोन नदी किनारे उमड़ी पिकनिक की भीड़, पर्यटन स्थल के विकास की उठी मांग
कोईलवर सिक्स लेन पुल के समीप सोन नदी के किनारे पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोन नदी के किनारे बालू के विस्तृत तट को देखकर स्थानीय लोगों व पर्यटकों ने इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। मौके पर अलग-अलग टोलियों में लोग नदी किनारे पिकनिक मनाते नजर आए। गुरुवार की सुबह से शाम 5:00 तक लोगों का आना-जाना लगा रहा।