कोईलवर प्रखंड के कायमनगर क्षेत्र में बंदरों के आतंक से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं, वहीं बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर पटना से आरा जाने के क्रम में कायम नगर बाजार में पर्यावरण मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को आवेदन सोप था। पर कार्रवाई नदारत।