कोईलवर: गीधा गांव के समीप फोरलेन पर शराब के नशे में चार शराबियों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
गीधा थाना क्षेत्र के गीध गांव स्थित बक्सर पटना फोरलेन से पुलिस ने शराब के नशे की हालत में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एमडी अबरार अंसारी , निवासी काजीचक थाना बड़हरा, बृजेश राय निवासी ग्राम-थाना गीधा; संजय सिंह ग्राम थाना गिधा, राम नारायण राय निवासी खेसरहिया थाना गिधा शामिल है। चारों शराबियों को बुधवार की दोपहर 2:00 जेल भेज दिया गया।