भोजपुर जिले के गिधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव से पॉक्सो कांड के प्राथमिक अभियुक्त सुदर्शन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सुदर्शन राय, पिता गणपत उर्फ सिपाही यादव, सोनघट्टा गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।