चांदवा: शिवपुर स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति चोरी के प्रयास में दो गिरफ्तार
शिवपुर स्टेशन के उत्तर दिशा स्थित होम सिग्नल के पास रेलवे संपत्ति चोरी करने की फिराक में जुटे दो संदिग्ध युवकों को चंदवा आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। घटना 12 अगस्त की शाम करीब पांच बजे की है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में एसआई कुंदन कुमार, एएसआई विजय यादव, एचसी एसपी साव, दिलीप कुमार समेत अन्य मौजूद थे।