लखीसराय: जिला खेल भवन में 6वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न
लखीसराय खेल भवन में आयोजित 6वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। सोमवार की संध्या 4,37 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रतियोगिता में जिले के लगभग 110 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ताइक्वांडो संघ के सचिव बादल गुप्ता एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।