कोतमा: कोतमा में विसर्जन से लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत
Kotma, Anuppur | Oct 22, 2026 कोतमा में बुधवार मध्य रात्रि 12:30 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर 25 वर्षीय शुभम बुनकर की मौत हो गई। शुभम वार्ड नंबर 8 स्थित रेस्ट हाउस रोड, विकास नगर कोतमा के निवासी थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया।