जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निगम कॉलोनी में जुआं खेलने वाले चार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार की शाम 4 बजे लगभग बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई रामगोपाल उपाध्याय के मकान में कुछ लोग तास पत्तो मे हार जीत की बाजी लगा कर जुआ खेल रहे की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर चिन्टू सेन व अन्य को पकड़ा है।