कोईलवर: कोईलवर थाना क्षेत्र में जाम में ट्रकों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करते तीन युवक दबोचे गए
कोईलवर थाना क्षेत्र में जाम के दौरान ट्रकों के केबिन से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को हॉस्पिटल रोड में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे युवकों को ट्रक चालकों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए रविवार की दोपहर 2:00 बजे जेल भेज दिया