वारासिवनी: कटंगी मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर गिट्टी से भरा डंपर पलटा, चालक-हेल्पर बाल-बाल बचे, रात्रि 1 बजे की घटना
कटंगी मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर गिट्टी से भरा डंपर पलटा। एमपी 48 एच 0663 डंपर रात करीब 1 बजे पेट्रोल पंप के पास हादसे का शिकार हुआ। चालक-हेल्पर बाल-बाल बचे। चालक के अनुसार डिवाइडर पर संकेतक या रिफ्लेक्टर नहीं होने से वह दिखाई नहीं दिया। टायर फटने की आवाज से रहवासियों ने 112 को सूचना दी। मार्ग का एक ओर आवागमन प्रभावित है।