बड़ाजामदा से गुवा जाने वाले रेल मार्ग पर पोल संख्या 3907जी/8जी के समीप रविवार को एक युवक का शव रेल पटरी किनारे मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना तत्काल बड़ाजामदा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।